पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यशाेदा का स्वागत

यशाेदा का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीमें आयोजित राज्य स्तरीय बाल समागम में चाकुलिया का नाम रौशन करने वाली छात्रा यशाेदा पातर का चाकुलिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सिल्वर मेडल प्रशस्ति पत्र के साथ छात्रा के चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर उतरते ही बैंडबाजा के साथ अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो बीईईओ राम नारायण साह ने छात्रा को बुके देकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मनोहर लाल मध्य विद्यालय अभ्यास मध्य विद्यालय के शिक्षकों विद्यार्थियों द्वारा विजय जुलूस निकालकर छात्रा को विद्यालय लाया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका कृष्णा पाल, बंकिम चंद्र पड़िहारी, अरविंद गिरि, शिवशंकर पोलाई, प्रणव बेरा, सावित्री समेत अन्य शिक्षक छात्र मौजूद थे।

सिल्वर मेडल विजेता छात्रा को बुके देकर स्वागत करते बीडीओ।