पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने बनाए 322 नए सदस्य

भाजपा ने बनाए 322 नए सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया|भाजपा केपूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को चाकुलिया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम रेलवे क्राॅसिंग के समीप मंडल कमेटी द्वारा ऑनलाइन सदस्यता अभियान के लिए लगाए गए शिविर में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। शिविर में 322 नए सदस्यों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात गोस्वामी ने फालदोहा गांव में न्यू यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले का उदघाटन भी किया। शिविर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, नगर निकाय जिलाध्यक्ष साधन मल्लिक, शतदल महतो, सिद्धेश्वर सिंह, मंतोष सीट, अनिमेष महतो, स्वरूप साव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।