पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक

प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया|स्थानीय अभ्यासमध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शक्ति पद दास की अध्यक्ष्ता में हुई। बैठक में लंबित प्रोन्नति, सह प्रखंड में स्थानांतरण, पुनरीक्षित वेतनमान एवं अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। विभाग से शिक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब भरने की भी मांग की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। 14 फरवरी को चाकुलिया डाकबंगला परिसर में बैठक बुलाकर विचार विर्मश किया जाएगा। बैठक में संघ के सचिव जितराम सोरेन, कृष्णा कुमारी पाल, कातु सोरेन, अनिल कुमार महतो, गणेश मुंडा, काजल कुमार ओझा, सत्यवान मुंडा, गोपीनाथ गिरी, मनीन्द्र नाथ पाल आदि मौजूद थे।