पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 पेड़ काटे जाने की शिकायत

40 पेड़ काटे जाने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयवन क्षेत्र के बिरदोह पंचायत के ढेंगाम गांव में अवैध रूप से 40 अर्जुन के पेड़ काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को जिप सदस्य सह झामुमो नेता सुनाराम हांसदा पंसस अमल माहली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत अंचल कार्यालय में की है।

इसमें सड़क किनारे स्थित 40 अर्जुन के पेड़ लकड़ी माफिया द्वारा काटे जाने की बात कहते हुए इसके लागत जलावन की लकड़ी को माफिया द्वारा ले जाने का प्रयास करने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में पश्चिम बंगाल के माफिया द्वारा इसेे वाहन पर लादकर ले जाने के प्रयास को ग्रामीणों ने असफल कर दिया। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़गी, डीएफओ जमशेदपुर, रेंजर थाना प्रभारी को भी दी गई है। पत्र में अशोक नायक, गोवर्धन नायेक, जयंती नायक, भगीरथ नायक, चैतन्य नायक, गौरांग नायक, धनपति नायक, कालिपद कालिंदी, चांद नायक समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।