पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादा से ज्यादा बीमा कराने का लक्ष्य

ज्यादा से ज्यादा बीमा कराने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धालभूमगढ़| धालभूमगढ़स्थित यूथ क्लब में शनिवार को भारतीय डाक विभाग ग्रामीण जीवन बीमा में बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, चाकुलिया प्रखंड के डाक कर्मी पहुंचे थे। इस मौके पर डाक निरीक्षक पूर्वी अनुमंडल जमशेदपुर के विकास रंजन ने सभी प्रखंड कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच डाक के तहत मिलने वाले सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावे विभाग द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण डाक जीवन बीमा अधिक से अधिक लोगों के बीच करने को कहा मौके पर डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार तपन महतो (माटीयाबांधी पोस्ट ऑफिस) को देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे तिमिर महतो (अजुर्नबेड़ा) प्रदीप महतो (कांटाबनी) कालिपद बेरा (बरागाड़ीया) तरिणी प्रसाद त्रिपाठी (गोहालडांगा) समीर सीट (कैमा) राजीव कुमार मंडल (भालकी) एनआर मजुमदार (महुलीशोल) को भी पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर यूथ क्लब के अध्यक्ष हेमकुमार राव, सपन सरकार, तपन महतो, नित्यानंद दे, गोपाल चंद्र दास, हिमांशु महतो, सुधांशु शेखर साहु, दिलीप कमार गिरी आदि उपस्थित थे।