पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नहीं चलेगा बहाना

अब नहीं चलेगा बहाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी विद्यालयों में अब शिक्षकों की निगरानी मशीन करेगी। इसके माध्यम से शिक्षकों के विद्यालय आने जाने के समय पर पूरी नजर रखी जाएगी। अब फांकी मारने वाले शिक्षकों की खैर नहीं हाेगी। ऐसे शिक्षकों पर निगरानी रखेगी बाॅयोमीट्रिक्स मशीन। जी हां, इस मशीन में शिक्षकों के विद्यालय आने जाने का रिकार्ड दर्ज होगा। अनुमंडल के आठ विद्यालयों समेत जिले के पंद्रह विद्यालयों में इस मशीन को लगाया जा रहा है। बीते शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने घाटशिला अनुमंडल के सात उच्च विद्यालयों को यह मशीन प्रदान की। इसके पूर्व एक मशीन नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय प्लस टू धालभूमगढ़ को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बाहर से आने वाले शिक्षक अब इस मशीन के कारण समय पर विद्यालय पहुंचने छोड़ने के लिए बाध्य होंगे।

क्याहोगा फायदा

शिक्षकसमय पर विद्यालय पहुंचेंगे। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों का पठन-पाठन सही समय पर होगा। वहीं विद्यालय में अन्य क्षेत्रों से लेट-लतीफ आने वाले शिक्षक भी समय पर विद्यालय आने के लिए विवश हाेंगे। वहीं बिना सूचना दिए कई दिनों तक शिक्षक गायब नहीं रह सकेंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया

बायोमिट्रिक्स मशीन

किन विद्यालयों में लगेगी मशीन

एमएनएचएसप्लस टू चाकुलिया, केजीबीवि चाकुलिया, मारवाड़ी हिन्दी प्लस टू विद्यालय घाटशिला, बहरागोड़ा उच्च विद्यालय बहरागोड़ा, शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी, नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय प्लस टू धालभूमगढ़, अष्टकोषी उच्च विद्यालय भालुकपातरा, मिलन बीसी उच्च विद्यालय ज्वालकांटा।

शिक्षकोंपर लगेगी लगाम

^घाटशिलाअनुमंडल के आठ विद्यालयों समेत जिले के पंद्रह विद्यालयों में बाॅयोमीट्रिक्स मशीन लगाई जा रही है। संबंधित विद्यालयों को मशीन का आवंटन कर दिया गया है। इस मशीन में शिक्षकों के विद्यालय आने जाने का समय दर्ज होगा। इससे लेट-लतीफ फांकी मारने वाले शिक्षकों कर्मियों पर लगाम लगेगी।^मुकेश कुमारसिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी

मशीन कैसे करेगी निगरानी

चिह्नितकिए गए विद्यालयों में बाॅयोमीट्रिक्स मशीन लगाई जाएगी। शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी विद्यालय पहुंचने पर इस मशीन में अंगूठा रखकर अपनी हाजिरी बनाएंगे। वहीं विद्यालय की छुट्टी के पश्चात पुन: यही प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

फांकीनहीं मार सकेंगे शिक्षक

जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बाॅयोमीट्रिक्स मशीन के स्कूलों में लग जाने से इसमें शिक्षकों के विद्यालय आने जाने का रिकार्ड दर्ज रहेगा। जब आवश्यकता होगी, मशीन से प्रिंट आउट निकालकर शिक्षकों की उपस्थिति देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब पाए जाने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाजिरी बनाने के िलए शिक्षकों को सशरीर स्कूल में रहना जरूरी है।