पुलिस निरीक्षक ने की जांच
चाकुलिया| धालभूमगढ़के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने शनिवार को चाकुलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय के समीप बने भवन का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर भवन बनाए जाने कि शिकायत मिली थी। जिसपर एसएसपी के आदेशानुसार मामले का पर्यवेक्षण किया गया। जिसमें अंचल कार्यालय द्वारा उक्त जमीन को रैयती जमीन बताई गई। अब रेलवे से संबंधित भूमि के कागजात मंगाकर अागे की कार्रवाई की जाएगी।