- Hindi News
- बिजली की आंखमिचौनी से पानी सप्लाई भी बाधित
बिजली की आंखमिचौनी से पानी सप्लाई भी बाधित
घाटशिलाक्षेत्र में रविवार को सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। इसके बाद कॉलेज रोड में डाली काटने का काम होने के कारण बिजली आपूर्ति दोपहर 2 बजे तक ठप रही। इस कारण घाटशिला के लोगों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर सुबह से बिजली काटने के कारण जहां लोग गर्मी से परेशान रहे वहीं घरों में पीने का सप्लाई वाटर नहीं पहुंच पाया।
विद्युतापूर्तिठप रहने से सबस्टेशन पर हंगामा :
चाकुलिया|चाकुलियाशहरीक्षेत्र के लोगों ने शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विद्युत सब स्टेशन मे जमकर हंगामा किया। पुराना बाजार नया बाजार क्षेत्र के लोगो ने इस दौरान सब स्टेशन में मौजूद ऑपरेटर को फटकारा लगाई। लोगों का आरोप था कि विद्युत विभाग द्वारा बीते चार दिनों से मरम्मत के नाम पर बिजली काटकर सतकठिया स्थित इंडक्शन प्लांटों को दी जा रही है। शनिवार देर रात तक विद्युतापूर्ति बहाल नहीं किए जाने पर आक्रोशित लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सबस्टेशन पर ही धावा बोल दिया। हंगामे के लगभग 15 मिनट बाद बिजली बहाल कर दी गई।
ट्रांसफॉर्मरजलने से विद्युतापूर्ति ठप :
शहरके पुराना बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की रात 200 केवि का ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण मुख्य सड़क डाकबंगला सड़क क्षेत्र के अनेक घरों में विद्युतापूर्ति ठप हो गई। सहायक अभियंता गौतम राणा ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। हालांकि देर शाम तक ट्रांसफॉर्मर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति ठप रही।
बेन्द्रगांव का ट्रांसफार्मर खराब :
बहरागोड़ा| बहरागोड़ाप्रखंड क्षेत्र के बेंद गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बीते शनिवार से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। गांव में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर बनाने के लिए विभाग की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।