बीआरसी कार्यालय में की जाएगी तालाबंदी
स्थानीयडाक बंगला परिसर में रविवार को अखिल झारखंड सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक पूर्ण चंद्र हांसदा की अध्यक्ष में हुई। बैठक में पारा शिक्षकों की हड़ताल की समय सीमा बढ़ाने सहित मार्च अगस्त 2014 का मानदेय अविलंब भुगतान करने की मांग की गई। इसके अलावा 20 सितंबर को पारा शिक्षक संघ का पुनर्गठन करने, विभिन्न मांगों को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिलने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। वहीं मांगों से बीईईओ को अवगत कराने के पश्चात इनके पूरा नहीं होने पर बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। मौके पर जिला सचिव गोविंद गोप, विजय राउत, रामकृष्ण महापात्रा, चित्त महतो, परमेश्वर मांडी, हरेकृष्ण महतो, बसंत माईति, विद्यावती किस्कु, अनिता बेरा, पिंटू महतो, गोपाल मिश्र, परितोष सीट, महेन्द्र प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित थे।
बैठक में शामिल पारा शिक्षक संघ के सदस्य।