पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों ने बैठक कर मांगा लाभ

विकलांगों ने बैठक कर मांगा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडाक बंगला परिसर में रविवार को झारखंड विकलांग मोर्चा की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड में विकलांग जांच शिविर आयोजित करने, विकलांगों का आधार कार्ड बनाने, विकलांगों काे कृत्रिम उपकरण (50 ट्राई साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 10 श्रवण यंत्र, काला चश्मा छड़ी) का लाभ दिलाने, इंदिरा आवास योजना और सही समय पर पेंशन उपलब्ध कराने की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय से गायब रहने से उपायुक्त को मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नारायण महतो, कनक दास, भूपति मिश्र, दिनेश महतो, शिबू सरदार, काशीनाथ माहली, श्यामापद नायक, महेश गागराई, मो. शरीफ, अजीत बेरा, मदन बेरा, मिठुन बेरा शामिल थे।

विकलांग मोर्चा की बैठक में शामिल लोग।