शिव बने रेल पुलिस पिकेट के प्रभारी
चाकुलिया | चाकुलियारेल पुलिस पिकेट के नवनियुक्त प्रभारी शिव परसन सिंह ने रविवार को प्रभार ग्रहण किया। वर्तमान प्रभारी मोती सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा नवनियुक्त प्रभारी ने पिकेट क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी मातहतों से परिचय प्राप्त किया। गौरतलब हो कि शिव परसन सिंह इसके पूर्व हटिया के बानो में पदस्थापित थे। वहीं मोती सिंह का स्थानांतरण पलामू जिला में किया गया है।