अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं वैश्य: मोहनलाल
जादूगोड़ाथाना क्षेत्र के माटीगोड़ा स्थित अग्रसेन भवन में पहली बार रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज का महा सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में जादूगोड़ा क्षेत्र के आस पास के अलावा धालभूमगढ़, चाकुलिया , गालूडीह, घाटशिला , और जमशेदपुर के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और मंच को मजबूत करना है। सम्मेलन में अन्याय के विरूद्व किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन का उद्धाटन प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की रीढ़ वैश्य समाज है। इस समाज को आगे बढाने के लिए आप लोग थोड़ा सा समय निकालें। हमारा समाज काफी तेजी से झारखंड राज्य में फैला है। समाज ने झारखंड के 24 जिलों में अपनी पहचान बनाई है।
मोहनलाल को तलवार देकर सम्मानित करते अतिथि
ये थे उपस्थित
अंतर्राष्ट्रीयवैश्य महासम्मेलन के फकीर चन्द्र अग्रवाल, संपत गुप्ता, सीमा अग्रवाल, लीला अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता , राजकुमार अग्रवाल , योगेश अग्रवाल , सुशील अग्रवाल, रूप कुमार मण्डल , निरंजन लाल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महावीर कांवटिया, महेश कांवटिया, जय नारायण गुप्ता, विभीषण राणा, अभिषेक लोधा ,गणेश रूकटा, दुर्गा दत्त लोधा, ललित अग्रवाल आदि।
मोहनलाल को किया गया सम्मानित
कार्यक्रमके दौरान मारवाड़ी युवा मंच जादूगोड़ा शाखा के सदस्यों ने मोहन लाल अग्रवाल को लौह पुरुष की उपाधि देते हुए तलवार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जादूगोड़ा शाखा के सदस्य ने कहा कि श्री अग्रवाल हमेशा अन्याय के विरूद्व लडाई लड़ते हैं संचालनकर्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील अग्रवाल, उप सचिव मनीष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्यारेलाल साह,श्रीकांत देव, सरोज, आेम प्रकाश, शंकर मित्तल, मनीष अग्रवाल, मोहन, गणेश, फकीर अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।