क्लब भवन निर्माण शुरू करने की मांग
चाकुलिया| प्रखंडके बड़ामारा पंचायत अंतर्गत ज्वालभांगा पुरनापानी गांव के फुटबॉल मैदान में शिलान्यास के 16 महीने बाद भी क्लब भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। तत्कालीन विधायक विद्युतवरण महतो ने उक्त क्लब भवन का शिलान्यास 31 मई 2013 को किया था। लगभग चार लाख की लागत से बननेवाले इस क्लब भवन का निर्माण विधायक निधि से किया जाना था। ग्रामीण वीर सिंह मुर्मू , सालाय मुर्मू, दशरथ मुर्मू, देवा बास्के, विजय हेम्ब्रम, सुधीर हांसदा, सनातन हेम्ब्रम, राजेन्द्र मुर्मू, कालीचरण हांसदा, मुकुन्द मुर्मू, बाबूलाल बास्के आदि ने रविवार को निर्माण कार्य ठप रखे जाने का विरोध जताते हुए अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।