कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी
कोयलालदी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण टाटानगर-खड़गपुर मार्ग पर करीब 5 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। उक्त मालगाड़ी कोयला लेकर हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के आईसीसी कारखाना जा रही थी।
घाटशिला रेलवे स्टेशन से एक लूप लाइन सीधे कारखाना को जाती है। स्टेशन से जैसे ही मालगाड़ी आगे बढ़ी उसके बाद पांच डिब्बे बेपटरी हो गए। बारिश की वजह से पटरी धंस गई तथा कोयला लदी मालगाड़ी के बोझ के कारण स्लीपर टूट गई। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे अप लाईन पर रह गए जबकि कुछ लूप लाईन पर चले गए। मालगाड़ी बेपटरी होते ही रेलवे में खलबली मच गई। अप तथा डाउन लाईन पर गाड़ियों की आवाजाही तत्काल रोक दी गई। खड़गपुर से दुर्घटना यान के साथ रेलवे की टीम मौके पर पहुंचे लाइनों को दुरुस्त किया गया। उसके बाद मालगाड़ी को देर रात कारखाना की ओर रवाना कर दिया गया।
देर से चलीं लोकल ट्रेनें
चाकुलिया| घाटशिलारेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इसका प्रभाव विभिन्न स्टेशनों पर दिखा। घाटशिला के अलावा गालूडीह, धालभूमगढ़, राखा माइंस, चाकुलिया तथा कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते देखा गया। हावड़ा-घाटशिला मेमू लोकल को कुछ देर के लिए खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। इस दौरान चाकुलिया रेलवे प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों रेल यात्री ट्रेन के जल्दी पहुंचने की कामना करते हुए ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। वहीं घाटशिला रेलवे स्टेशन से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की गति कम करके चलाने का निर्देश दिया गया।
कैसे हुई घटना
बरकाकानारेलवे स्टेशन से कोयला लदे 59 बोगियों के साथ एक मालगाड़ी घाटशिला रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके बाद उक्त मालगाड़ी 12 बजकर 10 मिनट पर मऊभंडार आईसीसी कारखाना के लिए रवाना हुई। जैसे ही मालगाड़ी गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची एक के बाद एक 5 बोगियां बेपटरी लो गईं। इसके साथ ही मालगाड़ी खड़ी हो गई। कुछ बोगी अप लाईन पर रह गए जबकि कुछ लूप लाईन पर ठहर गए। मालगाड़ी का स्कॉट कर रहे प्रदीप सिन्हा ने बताया कि घटना में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। दुर्घटना के बाद घंटों अप लाईन पर गाड़ियों का आवागमन ठप रहा दुर्घटना के बाद मालगाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। इस संबंध में डीजल इंजन के चालक रमण कुमार ने बताया कि पटरी धंस जाने की वजह से मालगाड़ी के डब्बे बेपट