पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष बने महेन्द्र

झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष बने महेन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडाक बंगला परिसर में रविवार को झाविमो की एक बैठक प्रखंड प्रभारी चन्द्रमोहन मांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो नेता मो. इकबाल उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड कमिटी पुनर्गठित की गई। इसमें महेन्द्र कुमार हांसदा को प्रखंड अध्यक्ष, भूषण चन्द्र मुर्मू सुभाष मांडी को उपाध्यक्ष, बासुदेव नायक को महासचिव, आदित्य कुमार दास चंद्रशेखर बेरा को सचिव और दिलीप कुमार महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि मो. इकबाल ने बताया कि 28 सितंबर की बैठक में कमिटी का विस्तार कर उसे 41 सदस्यीय बनाया जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष तरुण बेरा, सचिव सुजीत राय, आदिवासी मोर्चा के जिला महासचिव परमेश्वर मांडी, राणा मल्लिक, भरत पातर, अशोक पति, बादल सिंह, हेमंत कुमार महतो, प्रधान बेसरा, सितारा मार्डी, कालू राम मांडी, धीरेन महतो आदि उपस्थित थे

बैठक में उपस्थित झाविमो कार्यकर्ता