पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटशिला ने खिताब पर जमाया कब्जा

घाटशिला ने खिताब पर जमाया कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके जुगीतोपा पंचायत अंतर्गत माड़दाबांध फुटबॉल मैदान में हाली हिरयाड आदिवासी जुमित गांवता चाकुलिया के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्लॉक बस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन सह आयोजन कमेटी के मुख्य संरक्षक काबू दत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच में एएसएफए घाटशिला एमएम निस्टर मिश्री कांटा के बीच मैच ड्रॉ हो गया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में घाटशिला ने मिश्रीकांटा को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया काबू दत्ता ने विजेता टीम को 50 हजार 1 रुपए ट्रॉफी तथा थाना प्रभारी विक्रमा राम ने उपविजेता टीम को 35 हजार 1 रुपए ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों से काबू दत्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म मिलता है। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया

मां काली टीम ने जीता मैच

बहरागोड़ा:केशरदाफुटबाॅल मैदान में वीणापानी क्लब केशरदा यंग ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मां काली फुटबॉल टीम कापाड़िया तथा जियान झरना फुटबॉल टीम केरकट्टा के बीच खेला गया। इसमें मां काली टीम ने एक गोल से मैच जीत लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में मां काली फुटबॉल टीम कपाडिय़ा को 5000 रु। उपविजेता जियान झरना को 4000 रु प्रदान किए गए। इस मौके पर भाजपा नेता चंडीचरण साव, बाप्टु साव, डमु कर, लुगु मुर्मू, पति नायके, मिहिर दलाई, बिमान जाना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के दुखु नायक, मेधलाल नायक, गोबिंद घोष, रवींद्र नायक, देवदत्त नायक, राजू नायक, दुर्गा नायक, रिंकू नायक, समीर नायेक का योगदान रहा।

मैच देखने हजारों की संख्या में जुटी भीड़

फाइनलमैच का लुत्फ उठाने के लिए चाकुलिया शहरी समेत ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी। ग्रामीण महिलाओं का मैच के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। टूर्नामेंट में लगभग डेढ़ दर्जन पुलिस जवान तैनात थे। थाना प्रभारी विक्रमा राम, सब इंस्पेक्टर एनडी टोप्पो समेत पुलिस जवान विधि लेकर तैनात रहे।

सुखलाल माझी बने मैन