पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को फिर से भाजपा के हो जाएंगे डा. षाड़ंगी

25 को फिर से भाजपा के हो जाएंगे डा. षाड़ंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडाक बंगला परिसर में मंगलवार को पूर्व मंत्री डा. दिनेश षाडंगी ने अपने समर्थकों संग बैठक की। बैठक में 25 सितंबर को रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने उसके आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मौके पर डा. षाडंगी ने बताया कि रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास राष्ट्रीय महामंत्री के समक्ष वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में बहरागोड़ा चाकुलिया के सैकड़ों समर्थक रेल वे सड़क मार्ग से 24 सितंबर को रांची के लिए रवाना होंगे। बैठक में गोपन पड़िहारी, झाविमो प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप महतो, पंसस अमल माहली, रंजीत गोप, तरणी नायक, झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष महेश पात्र, माधव सिंह, चंदन महतो, झाविमो नगर सचिव सुजीत राय, लखिन्दर कपाट, ठाकुर दास हांसदा, दशरथ हांसदा उपस्थित थे

बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री डा. दिनेश षाडंगी