पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब नालियों की सफाई शुरू

तालाब नालियों की सफाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया | चाकुलियानगर पंचायत कार्यालय द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह जेसीबी लगाकर कूड़ेदानों नालियों से कचरे की सफाई की जा रही है। कचरों को शहर से बाहर फेंकने का कार्य भी जारी है। वहीं शहर के कमारीगोड़ा तालाब की सफाई का कार्य भी मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। स्थानीय मजदूरों काे लगाकर यथासंभव तालाब की सफाई करवाई जा रही है। नपं चेयरमैन श्रीनाथ मुर्मू, पार्षद असगर हुसैन, शतदल महतो, संजय घोष, संतोष मुंडा आदि ने मंगलवार को तालाब सफाई कार्य शुरू कराते हुए इसका निरीक्षण भी किया। नपं चेयरमैन ने बताया कि कम से कम विजयादशमी को प्रतिमा विसर्जन करने लायक तालाब की सफाई कराई जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।