पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो ने पदाधिकारी का किया स्वागत

झामुमो ने पदाधिकारी का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया | झामुमोनगर कमिटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक के नेतृत्व में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह का स्वागत किया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी को बुके भेंट करते हुए कहा कि काफी लंबे समय के पश्चात नपं को स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी मिला है। झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहर में पहली बार व्यापक रूप से की जा रही साफ सफाई के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। मौके पर झामुमो जिला सदस्य पूर्णेन्दु महतो, बिल्टू मल्लिक, सुनाराम बास्के, रामदास हेम्ब्रम, राजा चौधरी आदि मौजूद थे।