अंताक्षरी में खूब झूमीं महिलाएं
चाकुलिया|स्थानीय अग्रसेनस्मृति भवन धर्मशाला में बुधवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीवाने, परवाने, मस्ताने, अफसाने नजराने की टीम में कुल 20 महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक क्लासिक, सदाबहार नगमे पेश किए गए। वहीं एंकर की भूमिका समिति सचिव पुष्पलता रूंगटा ने निभाई। पुष्पलता रूंगटा ने बताया कि गुरुवार की शाम 4 बजे से मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच श्री अग्रसेन स्मृति भवन समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को फैंसी ड्रेस डांस प्रतियोगिता होगी सभी प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रीता लोधा, सरोज रूंगटा, राजश्री रूंगटा, निधि रूंगटा, सरिता छावछरिया, प्रेरणा लोधा, संगीत भारतीय, शालिनी लोधा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे