नम आंखों से दी मां शारदे को विदाई
अनुमंडलके विभिन्न स्थानों पर रविवार को भी विद्यार्थियों ने श्रद्धाभाव से मां सरस्वती की पूजा की। दोपहर बाद विसर्जन जुलूस निकला। मां विद्यादायिनी सरस्वती की दो दिनों तक धूमधाम से पूजा-अर्चना हुई। मां शारदे को भावभीनी विदाई दी गई। जुलूस में शामिल विद्यार्थी जमकर थिरके। अबीर-गुलाल उड़ाए। विद्यार्थी सुबह से ही पंडालाें में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की आराधना में जुटे थे। कई स्थानाें पर रविवार को ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। वहीं कई स्थानाें पर सोमवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं सामुदायिक भवन, लालडीह में सरस्वती पूजा को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खेलकूद, चित्रांकन वाद-विवाद प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इधर, रविवार को आदिवासी छात्रावास के विद्यार्थियों ने धूमधाम से पूजा की। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विद्यार्थियों की टोलियों ने अबीर-गुलाल खेलकर एक-दूसरे के साथ पूजा की खुशियां बांटीं। विद्यार्थी मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ छात्रावास से निकले। इसके बाद फूलडुंगरी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। अंत में मउभंडार स्थित सुवर्णरेखा नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
धालभूमगढ़|युवकसंघ सरस्वती पूजा कमेटी, आमदा की ओर से मां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। रविवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें बिस्कुट रेस, मेढ़क रेस, 100 मीटर दौड़, महिलाओं के लिए बैलून रेस, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर, बेल रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सोमवार को भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महेश्वर मुंडा, लाल सिंह मुंडा, डोमन मुंडा, गोविंद मुंडा, सुशांत महापात्र, प्रशांत महापात्र योगदान दे रहे हैं।
चाकुलिया| प्रखंडके शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में रविवार को कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। कमारीगोड़ा के आदिवासी टोला में अखिल झारखंड विकलांग मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गंगा नारायण दास छोटे-छोटे बच्चों ने पर्वत के समीप तालाबनुमा मॉडल बनाकर उसमें कमल के फूल पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की थी। श्रमदान करनेवालों में महावीर दास, चंदन दास, प्रसन्नजीत भारती, तापस भारती, सुमित्रा भारती, विमल गोप, अरुप नाथ, रिया दास, किया दास आदि शामिल थे। डायमंड क्लब टीचर्स कॉलोनी द्वार अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सौमित्र पालित, सचिव उत्तम महतो, मनीन्द्रनाथ पालित, चित्तरंजन घोष, निमाई बेरा, कल्याणी राय, संतोष घोष, सोनाय दत्त, नंप पार्षद संजय घोष, रंजीत कुईला, संजीव घोष दीपू दत्त, मिंटू दत्त आदि मौजूद थे।
गुड़ाबांदा | गुड़ाबांदाके मुचरीशोल में रविवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। इस अवसर पर रविवार को कई जगहों पर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी पर मुचरीशोल में मंगलवार को लोकगीत का आयोजन होगा। पुरुलिया के लोकगायक बादल पाल लोकगीत प्रस्तुत करेंगे वीर गंगा नारायण क्लब मुचरीशोल के अध्यक्ष नंदलाल सिंह, सचिव रामपद सिंह, शिवशंभू मंडल, श्यामापद सिंह समेत अन्य ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने मे जुटे हैं
जादूगोड़ा| विद्याकी देवी मां सरस्वती की पूजा रविवार को भी धूमधाम से हुई। नरवा पहाड़ स्थित केरो गांव में संग्राम ब्वॉयज क्लब द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गांव के लोगों ने नृत्य प्रस्तुत किया। बाद में पूजा आयोजन कमेटी द्वारा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां पर वर्ष 2010 से समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाता है। मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष गोधाय भूमिज, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूर्ण भूमिज, जितेंद्र हेंब्रम, विकास मुखी, विट्टू साहू, मानसिंह भूमिज, सूरज पांडेय, गणेश भूमिज, विक्की साहू, चंपाई सोरेन, सोहन सोरेन आदि उपस्थित थे। सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में भी स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को ही कर दिया गया।
बहरागोड़| बहरागोड़ामहाविद्यालय में रविवार को धूमधाम से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विद्यार्थियों ने सुबह दस बजे एकजुट होकर मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ पूरे बहरागोड़ा बाजार का भ्रमण किया। उइनाला पोखरा में मां की प्रतिमा विसर्जित की गई। मौके पर प्रहल्लाद घोष, चंदन सीट, कौशिक माईति, भारती गोस्वामी, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे। इधर, आदिवासी छात्रावास सामान्य छात्रावास के छात्रों ने भी प्रतिमा का विसर्जन किया।
श्यामसुन्दरपुर|वामनडीहगांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला तीरंदाजी में मायनो हांसदा, पार्वती हांसदा, बैलून फोड़ में मोनिका हेंब्रम, जयंती मांडी, म्यूजिकल फुटबॉल में कापू मोनी हेंब्रम, हिरोइन मुर्मू आदि ने पुरस्कार जीते। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व जिप सदस्य सुनाराम हांसदा, राम हेंब्रम, राम चंद्र हांसदा, राम हांसदा, हाम्बीर किस्कू, रघुनाथ हांसदा, लक्ष्मण किस्कू, रामनाथ कर्मकार, गोपीनाथ हांसदा, छितीश टुडू आदि उपस्थित थे।
गुड़ाबांदा : मुचरीशोल में बनाया गया पूजा पंडाल।
चाकुलिया : गंगा नारायण दास बच्चों द्वारा पानी में स्थापित प्रतिमा।
जादूगाेड़ा : सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाते ग्रामीण
बहरागोड़ा : मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने जाते छात्र