पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब चाकुलिया थाना में दर्ज हाेगी अॉनलाइन प्राथमिकी

अब चाकुलिया थाना में दर्ज हाेगी अॉनलाइन प्राथमिकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |घाटशिला/चाकुलिया

अबचाकुलिया थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज होगी। बेहतर पुलिसिंग के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस पहल से क्राइम कंट्रोल में गुणात्मक सुधार होगा। लोगों को अपनी शिकायत समस्याएं सुलझाने में सहूलियत मिलेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए थाना में दो कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति किए गए हैं। इन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। बतौर ऑपरेटर करण यादव रामाशीष पासवान इस कार्य में जुट हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान भी ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने बताया तैयारी पूरी हो चुकी है। एक से दो दिनों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगाी।

अन्य थानों में भी शुरू होगी सुविधाएं

जल्दही यह सुविधा पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्य थानों में भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। सभी थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया जा चुका है।

थानाप्रभारी और ऑपरेटर सम्मानित

चाकुलियाथाना के थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान, कंप्यूटर ऑपरेटर करण यादव रामाशीष पासवान को बेहतर कार्य के लिए जमशेदपुर में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान चाकुलिया थाना में विभिन्न मामलों से जुड़ी प्राथमिकी को अप-टू-डेट रखने के लिए दिया गया है।

^ग्रामीण क्षेत्र के थानों में अब ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले एक थाना में ट्रायल लिया जाएगा। उसके बाद अन्य थानों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। ^ शैलेन्द्रप्रसाद वर्णवाल, एएसपी (अभियान), जमशेदपुर।

शिकायतकर्ता को मिलेगी सुविधा

इसनई व्यवस्था से प्राथमिकी दर्ज करानेवाले शिकायतकर्ता को काफी सहूलियत मिलेगी। कम समय में प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी। लोगों को थाने में दौड़ नहीं लगानी होगी। प्राथमिकी से संबंधित कोई भी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगा। शिकायतकर्ता को केवल वोटर आईडी कार्ड लाने की जरूरत होगी।

वरीयपदाधिकारी रख सकेंगे निगरानी

इसव्यवस्था के शुरू होने से विभिन्न मामलों की निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारी रख सकेंगे। ऑनलाइन प्राथमिकी की सुविधा होने से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो आदि स्थानों के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी कम समय में प्राथमिकी से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। साथ ही मामलों पर निगरानी रखने में सुविधा होगी।

थानों में ऐसे दर्ज होगी प्राथमिकी

प्राप्तशिकायतों को थाना के कंप्यूटर में अपलोड किया जाएगा। आवेदक शिकायत करने वाले का पूर्ण विवरण मोबाइल नंबर भी अपलोड करना होगा। इसके बाद थाना स्तर पर कार्रवाई शुरू होगी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान

खबरें और भी हैं...