शिक्षार्थियों ने धूमधाम से की विद्या की देवी मां सरस्वती की अाराधना
चाकुलिया : वीर बिरसा क्लब मुंडाटोला कमारीगोडा़ का पूजा पंडाल।
मुसाबनी : गौरपाड़ा पूजा कमेटी का मोर की आकृति का सरस्वती पूजा पंडाल
विद्यार्थियों मेंे उत्साह
चाकुलिया|प्रखंडके शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा की धूम रही। शहर के कमारीगोड़ा के मुंडाटोला में बीर बिरसा क्लब द्वारा समुद्र मंथन के मॉडल का पूजा पंडाल बनाया गया है। जिसमें असुर के स्थान पर बंदूकधारी डकैत, गुंडा शराबी के मंचन करने का परिदृश्य आकर्षण का केंद्र बिंदु है। इसके निर्माण में नपं पार्षद संतोष मुंडा, प्रकाश धल आदि ने सहयोग किया है। इधर कमारीगोड़ा वीणा पानी क्लब द्वारा पालकी युवा विकास संघ गौड़पाड़ा द्वारा कलश के रूप का पूजा पंडाल बनाया गया है। वहीं बहरागोड़ा के धानघोरी गांव में न्यू युवा संघ द्वारा संघ की स्थापना के 25वें वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबिली के रूप में शनिवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना होगी। पूजा को लेकर विद्यार्थियाें का उत्साह चरम पर है। 13 फरवरी को आदिवासी पाता नाच, विजय महतो द्वारा झूमर संगीत 14 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता, न्यू गोपी डांस धमाका आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भूतबंगला पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
गालूडीह|गालूडीह तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की धूम मची हुई है। विद्यार्थी जहां मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं क्षेत्र में एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल भी बनाए गए हैं। विद्यार्थी उत्साह में हैं। पूजा की तैयारी कर रहे हैं। गालूडीह में भूत बंगला रूपी पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भास्कर न्यूज | घाटशिला
शहरतथा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों में मां सरस्वती विराजमान हो गई हैं। शनिवार काे शिक्षण संस्थान तथा सार्वजनिक पूजा पंडाल में मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। कई शैक्षणिक संस्थानों में पूजा अर्चना भी हुई। सरस्वती पूजा को लेकर पूजा कमेटियां तैयारी पूरी कर ली हैं। आकर्षक लाइटों से पंडालों को सजाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। घाटशिला तथा मऊभंडार में पूजा को लेकर विशेष रौनक देखी जा रही हैं। आदिवासी छात्रावास में भी पूजा आयोजन को लेकर तैयारी है। छात्रावास में प्रतिवर्ष पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से होता है। घाटशिला के हेंदलजुड़ी में सरस्वती पूजा का आयोजन काफी धूमधाम के साथ किया जाता है। हेंदलजुड़ी पंचायत के पूजा पंडाल को देखने के लिए दूसरे प्रखंडों से भी लोग पहुंचते हैं।
बहरागोड़ा: कई शिक्षण संस्थानों, क्लब के प्रांगण में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। वहीं कई अन्य स्थानों पर शनिवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। केशरदा उच्च विद्यालय में मां सरस्वती की धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा हुई। अपराह्न प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर गांव के विशिष्ट व्यक्तियों में यतींद्रनाथ बेरा, हरिपद घोष, ब्रह्मानंद कुईला, शांतनु कुमार सेनापति, विद्यालय के प्रधान शिक्षक करम चांद, दीपक कुमार मंडल, श्रीनिवास पांडेय के अलावा कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
धूमधामसे होगी मां सरस्वती की पूजा
श्यामसुंदरपुर|बसंतपंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से यह पर्व मनाया जाता है। मुड़ाठाकरा यंग स्टार द्वारा इस अवसर पर शनिवार को डांस धमाके का आयोजन किया गया है। रविवार भालकी पंचमी मेला का आयोजन किया गया है।
पंडालमें विराजेंगी मां शारदे: मुसाबनी| गौरपाड़ासरस्वती पूजा कमेटी ने आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया है। इस बार मोर की आकृति का भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है, जो मुसाबनी में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शनिवार को यहां मां शारदे की पूजा-अर्चना होगी।