पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करमा पूजा हमारी संस्कृति : सुधीर

करमा पूजा हमारी संस्कृति : सुधीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी वार्ड संख्या सात पुरनापानी के तड़ंगा मौजा में करमा पूजा के मौके पर विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर बांस पर चढ़ना, स्लो साइकिल, लंबीकूद, सूई-धागा, हंडी फोड़, म्यूजिकल चेयर, सौ मीटर दौड़, रस्सी कूद, अंक दौड़, ऊंची कूद, डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर पोलाई ने कहा कि करमा पूजा हमारी संस्कृति, सभ्यता प्रकृति की पूजा है। गांवों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को एक उचित सम्मान मिलता है। अंत में सभी प्रतियोगितयों में पहला दूसरा स्थान पानेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आयोजन कमिटि के अनिमेष महतो, गोपाल कालिन्दी, अखिलेश महतो, रमेश सिंह, शिबू सरदार, बुधु कालिन्दी समेत क्षेत्र के अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

पुरस्कृतप्रतिभागी : रोहितबेहरा, कार्तिक बेहरा, सुलता सिंह, टीना महतो, पुष्प कालिन्दी, अनु कुमारी, रीना रानी महतो, झुमा बेहरा, क्रास्कर सरदार, रेखा महतो, कृष्ण बेहरा, सूरजू बेहरा, राजू महतो, पूनम महतो, विश्वनाथ आदि

एक सौ मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी