पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 फीट ऊंचा बनेगा पूजा पंडाल

70 फीट ऊंचा बनेगा पूजा पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पुराना बाजार शिल्पी महल क्लब मैदान में चाकुलिया सार्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष 70 फीट ऊंचा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं इसकी लंबाई जहां 50 फीट है तो इसकी चौड़ाई भी 30 फीट रखी गई है। कमेटी के संरक्षक रवींद्रनाथ विश्वास ने बताया कि 1 लाख 10 हजार की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं 20 हजार की लागत से मां दुर्गा की प्रतिमा 70 हजार की लागत से विद्युत सज्जा इस वर्ष आकर्षणीय होगी। उक्त कमेटी द्वारा वर्ष 2011 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

शिल्पी महल क्लब मैदान में निर्माणाधीन पूजा पंडाल

विद्युत सज्जा होगा मुख्य आकर्षण

सरंक्षकने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल के आसपास विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण होगी। पूजा कमेटी में सरंक्षक रविंद्र नाथ विश्वास, मनींद्रनाथ पालित, पशुपतित बांसुरी, शरत चंद्र डे, एनएन साव, चित्तरंजन घोष, जितेंद्र नाथ माइति, संतोष कुमार घोष, अध्यक्ष सुकुमार महापात्र, उपाध्यक्ष संजय घोष पंकज पात्र, सचिव प्रणव पाईकरा, संयुकत सचिव सुरजीत जाना, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पोलाई और सह कोषाध्यक्ष बुलबुल मंडल आदि शामिल है।