राजीव रंजन ने दिया योगदान
चाकुलियानगर पंचायत में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने मातहत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व वे खूंटी में पदस्थापित थे। गौरतलब हो कि इसके पूर्व अंचलाधिकारी गणेश महतो कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में थे।