पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक गिरफ्तार, पीआर बांड पर छूटा

युवक गिरफ्तार, पीआर बांड पर छूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया|चाकुलिया पुलिसने थाना प्रभारी विक्रम राम के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह बेन्द गांव से आलू लदे वाहनों को पास कराने के आरोप में पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम चंपक बेरा, ओड़ो जिला पश्चिम मिदनापुर का निवासी बताया पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए उसकी बाइक भी जब्त कर ली। हालांकि बाद में पीआर बांड भरवाकर युवक को छोड़ दिया गया। गौरतलब हो कि इन दिनों बेन्द गांव में आलू लदे वाहनों से अवैध वसूली करनेवाला एक गिरोह सक्रिय है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध वसूली पर रोक के लिए लगातार गश्ती की जा रही है।