पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदाधिकारी ने किया स्कूल का दौरा

पदाधिकारी ने किया स्कूल का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| जिलाकल्याण पदाधिकारी आशीष सिन्हा ने मंगलवार को चाकुलिया का दौरा किया। सर्वप्रथम उन्होंने आंधारिया जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया वहां उन्होंने विद्यालय में चल रहे घेराबंदी निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही बच्चों की उपस्थिति की भी जांच की। इस दौरान लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात उन्होंने शहर के एनडी रूंगटा बालिका छात्रावास के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। अंत में वे केएनजे उच्च विद्यालय परिसर स्थित आदिवासी बाल छात्रावास पहुंचे वहां निरीक्षण के पश्चात वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए।