पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में विधि व्यवस्था फेल : गोस्वामी

राज्य में विधि व्यवस्था फेल : गोस्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरागोड़ा| भाजपाके पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को चाकुलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भातकुंडा, चातराडोबा, गोदराशोल, कलियाम आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों संग बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए डा. गोस्वामी ने कहा कि राज्य में लूट-खसोट की सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता एक स्वच्छ छवि के परिश्रमी ईमानदार कर्मठ प्रत्याशी को विधायक बनाए, ताकि साफ सुथरी, सशक्त विकास करनेवाले सरकार को स्थापित किया जा सके। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने की भी अपील ग्रामीणों से की। इस मौके पर शंभूनाथ मल्लिक, शंकर गोस्वामी, महेन्द्र नायक, गोकूल नायक, नगेन नायक, शिशिर नायक, चांद नायक, भास्कर नायक, खगेन महतो, गिरी महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे राज्य में पेयजल, सड़क बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। बच्चों को पाठ्य पुस्तकें तक नहीं मिली आदि मौके पर सपन कुमार दास, लम्बोदर हांसदा, डा. स्वदेश नायक, अश्विनी घोष, सदानंद बेरा, लखन नायक, शिवशंकर जेना आदि उपस्थित थे