सम्मानित हुईं सिल्वर मेडल विजेता
चाकुलिया| स्थानीयमनोहर लाल मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य स्तर पर आयोजित बाल समागम में सिल्वर मेडल विजेता छात्रा यशोदा पातर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीईईओ राम नारायण साह ने एक हजार एक रुपए प्रधानाध्यापक निमाई कुमार बेरा ने पांच सौ रुपए, कप, वस्त्र अन्य सामग्री देकर छात्रा को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईईओ ने कहा कि सच्ची लगन, परिश्रम निष्ठा से ही सफलता मिलती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए।