पीडीएस दुकान का लाइसेंस हुआ रद्द
चाकुलियाप्रखंड के सिमदी बाघघोरी के राधा-कृष्ण महिला मंडल द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली दुकान को एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने अनाज कालाबाजारी के आरोप को सही पाते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया है। एसडीओ ने बुधवार को समूह संचालित पीडीएस दुकान अनुज्ञप्ति संख्या 262/09 को रद्द किए जाने का आदेश जारी किया है। वहीं खरसती पीडीएस संचालक पर गांव के उपभोक्ताओं द्वारा सूखा राहत चावल वितरण में अनियमितता और अनाज की कालाबाजारी के मामले की जांच का जिम्मा घाटशिला सीओ सत्यवीर रजक को सौंपे जाने के एक सप्ताह बाद भी रिपोर्ट नहीं दिए जाने पर एसडीओ द्वारा सीओ को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी हो कि कुछ दिनों पूर्व दामपाड़ा के तीन गांव के ग्रामीणों ने खरसती गांव में बैठक कर खरसती की पीडीएस दुकान संचालक कान्हू चरण महंती पर सूखा राहत लाभुकों के चावल का कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। कार्रवाई की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय का घेराव भी किया गया था।