- Hindi News
- मैट्रिक इंटर के परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी नियुक्त
मैट्रिक इंटर के परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी नियुक्त
अनुमंडलकार्यालय स्थित बज्र गृह से गुरुवार को मैट्रिक और इंटर से संबंधित विभिन्न सामग्रियों को अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में भेजा गया। सभी प्रखंडों में बैंक की सुरक्षा में सामग्री रखी जाएगी।
दंडाधिकारीप्रतिनियुक्त
मैट्रिकऔर इंटर परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। मैट्रिक के मारवाड़ी हिन्दी उवि घाटशिला केंद्र का जेई विनोद हांसदा, जेसी स्कूल देवेंद्र नाथ मरांडी, बीडीएसएल उवि रामजीत हेंब्रम, बोर्ड मवि घाटशिला संदीप होरो, बीडीएसएल महिला कॉलेज दिनेश मुर्मू, माइंस इंटर कॉलेज मुसाबनी राजेश कुमार मुर्मू, शिवलाल उवि अभिमन्यु मंडल, जेसीजेडी उवि दीप नारायण हांसदा, बीडीएसएल सरस्वती उवि मुसाबनी नवीन टोप्पो, अष्टकोशी उवि भालुकपतड़ा पार्वती हेंब्रम, प्रोजेक्ट उवि डुमरिया बैकुंठ महतो, कोकपाड़ा उवि मधुबाला कश्यप, लोयला स्कूल चोयरा सुदिष्ट नारायण सिंह, नरसिंहगढ़ प्लस टू विद्यालय अशोक कुमार पांडेय, मनोहर लाल प्लस टू विद्यालय चाकुलिया मनोहर बिरुआ, एनडी रुंगटा बालिका उवि मीना साहा, केएनजे उवि परमानंद मिस्त्री, अभ्यास पाठशाला उवि चाकुलिया दीनानाथ प्रसाद, बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा अर्जुन महतो, बहरागोड़ा उवि सत्यवान माइती, एसएस विद्या मंदिर उवि बहरागोड़ा छवि ोष को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
वहीं इंटर परीक्षा केंद्र घाटशिला कॉलेज में नेलशन लकड़ा, बीडीएसएल कॉलेज महेश कुमार, जेसी स्कूल अनुज कुमार सिंह, मारवाड़ी हिन्दी उवि सुरेश उरांव, बीडीएसएल उवि उमानाथ पाठक, बहरागोड़ा प्लस टू विद्यालय लिदी बास्के, बहरागोड़ा कॉलेज राम जीवन नायक को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।