डायन के आरोप में मारपीट
चाकुलिया| चाकुलियाथानांतर्गत दक्षिणशोल गांव में 65 वर्षीय महिला पर डायन का आरोप लगा प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वृद्ध महिला भानूबाला महापात्रा द्वारा स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र के मुताबिक भानूबाला ने बताया कि वह और उसकी 14 वर्षीया नतिनी बुधवार की रात घर में सो रही थी। इसी बीच रात करीब साढ़े नौ बजे गांव का माखन बेरा घर के दरवाजा को लात से मारकर तोड़ते हुए घर में घुस गया और मुझ पर डायन का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज मारपीट करने लगा। साथ ही मेरी नतिनी के साथ ज्यादती करने का भी प्रयास किया। बाद में पुत्र मृत्युंजय महापात्रा द्वारा इसका कारण पूछने पर माखन बेरा ने उसे भी पीटा। गुरुवार को वृद्धा उसके पुत्र ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी विक्रमा राम से की। वहीं आरोपी माखन बेरा ने भी स्थानीय थाने में इसकी लिखित शिकायत की।