पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद का रहा मिला जुला असर

बंद का रहा मिला जुला असर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ाबांधा | यहांबंद पूर्णत: सफल रहा। दुकाने पूरी तरह बंद रही। स्कूल और बैंक भी बंद रहे। सड़क पर यातायात नहीं के बराबर रहा।

डुमरिया| बंदका असर प्रखंड के विभिन्न गांवो में देख गया। डुमरिया, कुमड़ाशोल, भालुकपातड़ा, अस्ति, बड़ाबोतला आदि गांवो में दुकाने नहीं खुली। यात्री वाहन के अलावे छोटे वाहनों का परिचालन भी ठप रहा। अधिकतर सरकारी गैर सरकारी स्कूल भी बंद रहे।

चाकुलिया | प्रखंडके शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को बंद का मिला जुला असर रहा। शहर की अधिकांश दुकानें आम दिनों की भांति खुली रही। हालांकि यात्री वाहन कम ही चले बाजार में अन्य दिनों की तुलना में कम लोग नजर आए।

जादूगोड़ा| जादूगोड़ामें माओवादियों द्वारा बंद का कोई असर नहीं देखा गया। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले। आवागमन भी सामान्य रहा।

मुसाबनी| मुसाबनीमें मिलाजुला असर रहा। बाजार, सरकारी बैंक, पोस्टआॅफिस बंद रहे। बसों का परिचालन पर भी इसका असर दिखा। छोटे मोटे वाहन ही चले।

गालूडीह : नक्सली बंदी के कारण बंद पड़ा गालूडीह बाजार

मुसाबनी : नक्सली बंदी के कारण बंद पड़ा मुसाबनी बाजार

गालूडीह : नक्सली बंदी के कारण सुनसान नेशनल हाईवे

डुमरिया : डुमिरया बाजार में पसरा सन्नाटा

धालभूमगढ़ : नक्सली बंदी के मद्देनजर बंद पड़ी दुकानें

भास्कर न्यूज |घाटशिला

भूमिअधिग्रहण के खिलाफ माओवादियों द्वारा आहूत बंद का अनुमंडल में मिला जुला असर रहा। शहर में बंद के दौरान सभी दुकानें खुली रहीं। कुछ बैकों को छोड़कर अधिकतर बंद रहे। केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों को वापस लौटा दिया गया। हालांकि शहर के कुछ स्कूल आम दिनों की भांति खुले रहे। हाईवे पर यात्री वाहन कम चले। जमशेदपुर आदि जगहों पर जाने के लिए लोग रेलवे के भरोसे ही रहे। हाइवे पर लोग बस के इंतजार में घंटो खड़े रहे।

श्यामसुंदरपुर: बंद का श्यामसुंदरपुर में असर नहीं के बराबर रहा। गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में दुकाने बंद रही। मालवाहक वाहन भी नहीं के बराबर चले।

बहरागोड़ा : यहां बंद का मिला जुला असर देखा गया। शहर में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानाें में आम दिनों की तरह काम हुआ। पोस्टऑफिस और स्कूल काॅलेज भी में आम दिनों की भांती ही काम हुआ।

गालूडीह : गालूडीह तथा आसपास के क्षेत्रों में बंद असरदार रहा बैंक, सरकारी अौर गैरसरकारी प्रतिष्ठान, कार्यालय, दुकानें आदि सभी बंद रहीं अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क पर वाहन नहीं दिखे गालूडीह से बंगाल जाने वाला कोई भी वाहन नहीं चला।

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड में भी बंद का मिला जुला असर रहा। नरसिंहगढ़ बाजार के अधिकतर दुकानें बंद रही। स्टेशन रोड, बस स्टैंड की अधिकतर दुकानें बंद रही। पेट्रोल पंप और बैंक आदि भी बंद रहे। एनएच 33 सड़क के किनारे यात्री बस अन्य दिनाें की तुलना में कम चली।