साईंनाथ इंटरप्राइजेज के रजिस्ट्रेशन पर उठा सवाल
नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू ने मेसर्स साईंनाथ इंटरप्राइजेज के रजिस्ट्रेशन की जांच की मांग की है। उन्होंने संवेदक के रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाया है। जानकारी हो कि मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी (सीओ गणेश महतो) की अनुपस्थिति में लाखों रुपए की विकास योजनाओं की निविदा निष्पादन का कार्य चल रहा था। इसी बीच नपं अध्यक्ष ने मेसर्स साईंनाथ इंटरप्राइजेज के रजिस्ट्रेशन की प्रति पर एतराज जताते हुए कहा कि किस आधार पर 20 नवंबर 2015 को इस रजिस्ट्रेशन को निर्गत किया गया है। गौरतलब हो कि उक्त रजिस्ट्रेशन तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह द्वारा निर्गत किया गया है।
क्याहै मामला
शहरके नया बाजार की अनूपा सिंह (पति मुकेश सिंह) के द्वारा मेसर्स साईंनाथ इंटरप्राइजेज के नाम से नगर पंचायत में 20 नवंबर 2015 से 19 नवंबर 2020 तक ठेका कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अनूपा के पति मुकेश सिंह के नाम से स्थानीय थाना में माइनिंग से संबंधित एक मामला दर्ज है। जिसके कारण मुकेश का आचरण प्रमाण पत्र लंबित होने के कारण उसने अपनी प|ी के नाम ठेका के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके पूर्व मुकेश ने फरवरी माह में आमंत्रित निविदा के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया था, परंतु आचरण प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उन्हें ठेका का कार्य करने से वंचित कर दिया गया।
निविदा निष्पादन के लिए बैठे नपं अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू अन्य
बिना निविदा के ही हो गया रजिस्ट्रेशन
बीते13 फरवरी 2015 को नगर पंचायत बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के पश्चात संवेदक निबंधन के लिए निविदा आमंत्रित कर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 26 फरवरी तक निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके पश्चात चार श्रेणियों में संवेदक का निबंधन किया गया था। परंतु इसके पश्चात नपं बोर्ड द्वारा तो निबंधन का कोई प्रस्ताव पारित हुआ और ही इसके लिए कोई निविदा आमंत्रित की गई। इसके बावजूद व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाते हुए निबंधन किया गया है।
निगरानीजांच की मांग
इससंबंध में नगर पंचायत के कुछ संवेदकों ने आरटीआई दाखिल कर इस व्यवस्था का भंडाफोड़ करने की बात कही है। वहीं कुछ राजनीतिक दल मामले में निगरानी जांच कराने के लिए सीएम को पत्र लिख रहे हैं।
जांचके बाद ही मामला साफ होगा
^साईंनाथइंटरप्राइजेज का रजिस्ट्रेशन गलत तरीके से कराए जाने का अंदेशा है। इसकी जांच की मांग की गई है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।^ श्रीनाथमुर्मू, अध्यक्ष, नगर पंचायत, चाकुलिया।