गुफा में भक्तों को दर्शन देगी मां सरस्वती
गालूडीह| घाटशिलाप्रखंड के सालबनी में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर है। यहां गुफा रूपी पूजा पंडाल का निर्माण यंग स्टार बाबा क्लब द्वारा किया जा रहा है। पंडाल का निर्माण चाकुलिया के एक कलाकार रोहित दास द्वारा किया जा रहा है। सरस्वती पूजा के मौके पर 14 फरवरी को मनोरमा नृत्य का आयोजन किया गया है। पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से आए कलाकारों द्वारा यह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं पूजा के शुभ अवसर पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस आदि कार्यक्रम 18 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष तापस गिरी तथा सचिव उत्तम बेरा ने संयुक्त रूप से दी है।