मानुषमुड़िया हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव आज
चाकुलिया | बहरागोड़ाप्रखंड के मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय में 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युतवरण महतो, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, डीईओ मुकेश कुमार सिन्हा होंगे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने दी है।