पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुमंडल अस्पताल में मना कृमि उन्मूलन दिवस

अनुमंडल अस्पताल में मना कृमि उन्मूलन दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडलमें बुधवार को राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस मनाया गया। अनुमंडल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कृमि नियंत्रण के लिए दवा दी गयी। कार्यक्रम में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ शंकर टुडू ने बच्चों के बीच दवा का वितरण किया। प्रखंड के 148 आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा वितरित की गई। एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा दी गई। मौके पर प्रमुख हीरामनी मुर्मू, डॉ नीरू केरकेटा, एस चंद्रा, पंकज महतो, कंचन महतो, हमंत महतो, भुबू सबर, राजेश ओझा, एएनएम किरण कुजूर, स्नेहलता राव, सिंगी हांसा आदि मौजूद थे।

बच्चों को दी गई दवा

चाकुलिया।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को प्रखंड के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चाें को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में मुख्य अतिथि सीओ गणेश महतो ने किया। उन्होंने छात्रा को दवा खिलाई। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूलों में बच्चों को दवा दी गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चन्द्र महतो, यूनिसेफ के को-आॅडिनेटर राजीव रंजन सिंह, बीएएम प्रणव बेहुरिया, बीपीएम सतीश वर्मा, वार्डन सुमित्रा मांडी, शिक्षक बलराम महतो, अभय कुमार आदि मौजूद थे।

अनुमंडल अस्पताल में कृमि उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल लोग।

खबरें और भी हैं...