पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृत्य से छात्राओं ने मोहा मन

नृत्य से छात्राओं ने मोहा मन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |चाकुलिया-बहरागोड़ा

मानुषमुड़ियाउच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम झंडोत्तोलन समाजसेवी गणेश्वर कुईला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात बुधवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू द्वारा स्वागत भाषण के साथ विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने कहा कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं। योजना बनाओ अभियान के तहत उसका समाधान स्थानीय स्तर पर हो। कार्यक्रम का संचालन चंडीचरण साधु ने की। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपनी प्रतिभा से बच्चों ने दर्शकों तथा अभिभावकों का मन मोह लिया।

उपस्थित लोग: जिपसदस्य शिवचरण हांसदा, घाटशिला जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, पंसस अंजना भोल, प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू, सनत भोल, झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपन पड़िहारी, प्रवीर भोल, पिंटू चंद, शिक्षक विश्वजीत गिरी, लुगून बेसरा आदि।

पुरस्कृत विजेता प्रतिभागी: मौसमीपाल, रायमुनी हांसदा, पिंकी मंडल, मामनी हांसदा, श्रीमती सामंत, सरस्वती मांडी, श्रुति साहा, पानसुरी हांसदा, रघुनाथ हांसदा, दीप बंद, दासमात मांडी, लक्खी राम टुडू, अरुण गोप, मंगल बास्के आदि।

लांस नायक हनुमन थप्पा को दी गई श्रद्धांजलि: गुरुवारको लांस नायक हनुमन थप्पा के निधन पर कार्यक्रम में शोक प्रकट किया गया। मौके पर शहीद बेदी पर पुष्पार्पण कर अतिथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं विद्यालय के संस्थापक स्व. अरविंद भोल की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

खबरें और भी हैं...