पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 225 स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

225 स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मनोहर लाल मध्य विद्यालय मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर नगर का परिभ्रमण किया गया। इसके बाद आयोजन स्थल पर मुख्य अतिथि बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसमें प्रखंड के 225 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इसमें विभिन्न प्रतियाेगिताएं हुईं। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में एमएस दक्षिणशोल के बाबूजीत हेंब्रम प्रथम, एमएस मनोहरलाल के जयदेव सिंह, द्वितीय एमएस अभ्यान के लाल मोहन टुडू तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग की 4 सौ मीटर दौड़ में एमएस भालुकबिन्दा की छीतामनी मांडी प्रथम, एमएस बर्डीकानुपर की छीता बास्के द्वितीय एमएस कांटाबोनी की सोनामुनी मुर्मू तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर बीडीओ, प्रमुख सुमन मुर्मू, उप प्रमुख रंजीत गोप आदि ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

निबंध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।

पुरस्कृत प्रतिभागी

लेम्बोसोरेन, चांदराय मांडी, गणेश मुर्मू, मीना मुंडा, प्रमिला मुर्मू, लक्ष्मी सबर, रवि सबर, बासु मुर्मू, वर्षा हांसदा, गंगामोनी सोरेन, कनकलता हांसदा, कमल नायक, इन्दा मुंडा, ललिता टुडू, तारिणी बास्के, चंदन मुंडा, रघुनाथ हांसदा, विश्वजीत टुडू, बीजो सोरेन, झूलन सीट, सेफाली सबर, दुर्गा सोरेन, शरत महतो, दुखीराम मुर्मू, फूलमनी मुर्मू, हबिता किस्कू, वर्णाली गोप, लाल मांडी, बैद्यनाथ हेंब्रम, साल्हो हांसा, यशोदा पातर, पोकोमनी सोरेन, कृष्णा मुंडा, रामदास मांडी, कृष्णा हेम्ब्रम, सजनी टुडू, मालती, सुष्मिता आदि।

खबरें और भी हैं...