तिलक लगाकर विद्यार्थियों को दी गई विदाई
चाकुलिया| शांतिदेवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में मंगलवार को कक्षा नवम के भैया-बहनों द्वारा उत्प्रेषण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रूद्रपाल सिंह ने किया। इस मौके पर भैया बहनों को तिलक लगा रक्षा सूत्र बांधकर उनकी आरती उतारी गई। तत्पश्चात गुलाब का फूल उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह को संबोधितकरते हुए मुख्य अतिथि ने भैया बहनों को शुभकामना दी। मौके पर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के लेक्चरर नंद किशोर प्रसाद, सचिव प्रभात कुमार झुनझुनवाला, लक्खी नारायण दास, प्रधानाचार्य बादशाह प्रसाद सिंह, आचार्य अरुण महतो, राजीव रंजन शर्मा, अश्विनी पाल, बबलू दास, हरिपद महतो आदि मौजूद थे।