छह माह से दिव्यांगों को नहीं मिला मानदेय
घाटशिला | दिव्यांगोंका एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को श्याम बहादुर सोनार की अध्यक्षता में एसडीओ संतोष कुमार गर्ग को दो सूत्री मांग पत्र सौपा। आवेदन में लिखा गया है कि पिछले छ: माह से दिव्यांगों को स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन राशि बकाया है। इस कारण दिव्यांग भुखमरी की कगार पर हैं। बकाए मानदेय भुगतान कराने राशन दुकान आवंटन कराने को लेकर आवेदन सौंपा है। मौके पर चाकुलिया से गंगा नारायण दास, महेश गगराई, विभुती मिश्रा, नारायण महतो, मिठून बेरा, सुभाष कालिंदी अजीत बेरा आदि फिरोज आदि मौजूद थे।