पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेक इन इंडिया से रोजगार के खुलेंगे अवसर: गोस्वामी

मेक इन इंडिया से रोजगार के खुलेंगे अवसर: गोस्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेक इन इंडिया से रोजगार के खुलेंगे अवसर: गोस्वामी

बहरागोड़ा| भारतीयजनता पार्टी की बैठक चित्रेश्वर में शुक्रवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत आनेवाले समय में देश में रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दुनिया की अनेक कंपनियां झारखंड सहित देशभर में उद्योग स्थापित करेंगी। उनका प्रयास होगा कि बहरागोड़ा तथा चाकुलिया में भी बड़े उद्योग स्थापित हों ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। इस क्रम में उन्होंने बेनाशोली, जयपुरा तथा आडंग में भी सभाएं की। इस मौके पर वरीय नेता सुदीप पटनायक, रंजीत बाला, गौरीशंकर दास, बड़शोल मंडल के अध्यक्ष विभाष दास आदि थे।