नि:शक्त बच्चों को मिली ट्राई साइकिल
चाकुलिया| स्थानीयमनोहरलाल मध्य विद्यालय स्थित रिसोर्स कार्यालय में सोमवार को समावेशी शिक्षा के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने 12 नि:शक्त बच्चों के बीच 8 व्हील चेयर 4 ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि ऐसे मासूम बच्चाें को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने की आवश्यकता है। इन्हें भी आम लोगों की तरह हर संभव जीवन जीने का पूरा अधिकार है। इस मौके पर बीईईओ रामनारायण साह, बीआरपी सुभाष चंद्र राणा, रिसोर्स टीचर पी पाॅल अब्राहम, श्वेता कुमारी, मोहिनी महतो, पुलक रंजन महापात्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।