अधिग्रहण िबल कानून का विरोध
झामुमोद्वारा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड कार्यालय पर विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसके बाद बीडीओ कुंदन कुमार को मांग पत्र सौंपा गया। केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून को काला कानून बताते हुए इसका विरोध करने, स्थानीय नीति लागू करने और इसके उपरांत राज्य में बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कहीं गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायसेन सोरेन ने कहा कि राज्य में बिना स्थानीय नीति लागू किए बहाली की प्रक्रिया से स्थानीय लोग लाभ से वंचित हो जाएंगे। झारखंड के मूलवासी और आदिवासी दूसरे राज्यों में मजदूरी करके ही अपना जीवन यापन करने को मजबूर होंगे। मौके पर उपप्रमुख जगदीश भकत, काजल डॉन, शंकर हेंब्रम, सुनील मुर्मू, रायसेन सोरेन, दासमत सोरेन, कालीपद मानकी, विश्वनाथ गोराई, शिपू शर्मा, पालू राम टुडू, डोमन माझी, अभिषेक पांडा, राम टुडू, सतीश सीट, बुरदी हांसदा, लव हांसदा, मिरजा राम मुर्मू, श्यामचरण मुर्मू, सुंदर मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, आदि मौजूद थे।
डुमरिया | झारखंडमुक्ति मोर्चा ने सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज मुर्मू के नेतृत्व पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र राज्य सरकार आदिवासी और मूलावासियों के खिलाफ एक शाजिश के तहत भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 को लाया वहीं बिना स्थानीय नीति बनाए ही बहाली की जा रही है। मौके पर भगम बास्के, गुलिया माझी, राम चंद्र हेम्ब्रम, अर्जुन मुर्मू, तानो मार्डी, रामजीत मार्डी, पांडु मुर्मू, नरसिंह मुर्मू आदि शामिल थे।
मुसाबनी |झामुमो प्रखंडकमेटी द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में सोमवार को पार्टी कार्यालय से रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक रामदास सोरेन कर रहे थे। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। औद्योगिक खनन, सड़क, बिजली आदि के विकास के नाम पर किसानों की रैयती जमीन को अधिग्रहण करने के लिए यह अध्यादेश काला कानून है। सभा को पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, प्रखंड अध्यक्ष बाघराय मार्डी, सचिव साधुचरण मुर्मू, जिला सचिव हरीपदो महतो, सागेन पूर्ति, जयपाल माझी, रवींद्रनाथ मार्डी, प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन आदि ने भी संबोधित किया।
श्यामसुंदरपुर| झामुमोकार्यकर्ताओ ने गुड़ाबांधा प्रखंड कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान ने किया। उसके साथ गुड़ाबांदा झामुमो अध्यक्ष सुराई टुडू, सचिव श्यामपद टुडू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बहरागोड़ा| बहरागोड़ाप्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो नेताओं ने भूमि अध्यादेश वापस लेने, राज्य में स्थानीय नीति लागू करने आदि मुद्दों पर राज्य केन्द्र सरकार का विरोध किया। एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम प्रखंड कार्यालय जाकर बीडीओ ज्ञानमनी एक्का काे एक ज्ञापन सौंपा।
धालभूमगढ़ | प्रखंडविकास पदाधिकारी पूनम कुजूर के मार्फत राज्यपाल के नाम दो सूत्री ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व झामुमो कार्यालय से पार्टी के झंडे और बैनर के साथ पारंपरिक हथियारों से लैस होकर रैली की शक्ल में कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर एक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर श्याम री, धनकु री, रंजीत उपाध्याय, महेश री, कुरबान अली, पुलक नमाता आदि शामिल थे।
चाकुलिया | स्थानीयप्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिप सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष सुनाराम हांसदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के पश्चात कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नीति तय किए बिना सरकारी नौकरी में बहाली के विरुद्ध एक ज्ञापन बीडीओ गिरिजा शंकर महतो को सौंपा। इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव मनोरंजन महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक, शुभेंदु महतो, गोपन पड़िहारी, मुखिया शिवचरण हांसदा, सोहन राम माझी, श्याम, मिन्हाज अख्तर, पुर्णेंदू महतो आदि मौजूद थे।
चाकुलिया : प्रखंड मुख्यालय पर धरना देते झामुमो कार्यकर्ता
मुसाबनी : रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने जाते झामुमो नेता कार्यकर्ता
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय पर धरना देते झामुमो कार्यकर्ता
धालभूमगढ़ : धरना-प्रदर्शन में शामिल झामुमो की महिला सदस्य।