पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में आया 16 हजार का मुर्गा

मेले में आया 16 हजार का मुर्गा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडाक बंगाल परिसर में सोमवार को सिंहभूम ग्रामीण उन्नयन महिला समिति समेकित जन विकास केन्द्र जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में किसान मेला सह प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने किया।

इस मौके पर दर्जनोंं किसान महिला समूह द्वारा कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मेले का मुख्य आकर्षण एक मुर्गा रहा। पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी से सुभाष महतो यहां अपने 5 किलो 800 ग्राम का मुर्गा लेकर आए थे। उस मुर्गे की कीमत 16 हजार रुपए है। आत्मा नामक संस्था द्वारा किसानों के बीच पंप सेट भी बांटा गया। अंत में प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ 10 महिला किसानों को बेहतर कृषि उत्पाद के लिए मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन से किसानों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। वर्तमान समय में महंगाई पर बाकू पाने के लिए कृषि कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।