पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कृत किए गए छात्र शिक्षक

पुरस्कृत किए गए छात्र शिक्षक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिक की छात्राओं को दी गई विदाई

शहरके नयाबाजार स्थित शिबू रंजन खां मेमोरियल डिग्री कॉलेज में छठवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विनय कृष्ण माइती की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य विनय कुमार महतो ने कहा कि स्व. शिबू बाबू की महान सोच के कारण चाकुलिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी। कॉलेज को मान्यता दिए जाने को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसा की जा चुकी है। जल्द ही इसे मान्यता मिल जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित क्लास करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक परीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह कर दी गई 10वीं के छात्रों को विदाई

घाटशिला | काड़ाडूबास्थित राजकीयकृत तारामणी स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार को जयंत कुमार की अध्यक्षता में कक्षा दशम के विद्यार्थियों को नौवीं विद्यार्थियों के द्वारा विदाई दी गई इस मौके पर मैट्रिक परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को एक एक कलम और चॉकलेट प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की

बहरागोड़ा: 3 केंद्रो पर होगी मैट्रिक परीक्षा

बहरागोड़ा| बहरागोड़ामें मैट्रिक की परीक्षा के लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। ये तीन केन्द्र बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा महाविद्यालय और बहरागोड़ा शिशु विद्या मंदिर हैं। परीक्षा 16 फरवरी से दो मार्च तक होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए सभी छात्र मन से लगे हुए है। विद्यार्थियों पर अभिभावकों द्वारा भी ध्यान दिया जा रहा है।

घाटशिला: बीडीएसएल स्कूल में समारोह में छात्राओं को बुके देते शिक्षक।

चाकुलिया : वार्षिकोत्सव में उपस्थित विद्यार्थी और अभि‌भावक।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

झाविमोनेता एस महंती, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, झामुमो नेता गोपन पड़िहारी, डॉ एस सी झा, सुभेंदू महतो, प्रबंधन समिति सचिव जवाहर लाल महतो, रूद्र पाल सिंह, मनींद्र नाथ पालित, संतोष घोष, श्यामपद डे, शिक्षक मनसा राम आदि।

प्रवक्ताओं को दिए गए उपहार

कॉलेजमें बेहतर शिक्षा देने के लिए कॉलेज के प्रवक्ताओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रवक्ता दिलीप बेरा, प्रभात महतो, प्रमोद कुमार तिवारी, संदीप बेरा, राम मार्डी , कल्पना दत्ता, मिताली महतो, शमां परवीन को अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान किया गया।

नृत्य-संगीत की रही धूम

वार्षिकोत्सवकार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान, वंदना, संथाली सामूहिक नृत्य, झूमर गीत, देशभक्ति गीत संगीत, कविता, भोजपुरी नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर ब्रांज मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें शशि कुमार चौधरी, प्रमिला मुंडा, हेमंत कुमार बेरा, सुप्रिया सिंह, रुबीना खातून, रुपा पोलाई, लक्ष्मी महतो, नाजिया परवीन आदि को सम्मानित किया गया।