13 को 40 किसान गुजरात होंगे रवाना
पशुपालनसे आय में अधिक वृद्धि के लिए पशु पालन विभाग द्वारा जिले के 40 किसान प्रशिक्षण हेतु गुजरात भेजे जा रहे हैं। इसके लिए मुसाबनी प्रखंड से 5 किसानों का चयन किया गया है। जिन्हें 13 फरवरी को गुजरात के लिए रवाना होने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत बुधवार को मत्स्य विभाग के क्षेत्र प्रभारी बीएन मिश्रा के नेतृत्व में प्रखण्ड के चयनित किसानों के यहां पहुंचकर उन्हें प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने मौके पर किसानों द्वारा जमा किए गए तालाब बनाने के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। जहां मत्सय विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर तालाब का निर्माण कराया जाएगा। 50 डिसमिल भूमि पर 20 प्रतिशत राशि लाभुक को जमा करना होगा। आवेदन देने वालों में चाकुलिया के दो, लउकेशरा, केंदाडीह, मेढ़िया एवं गोहला के एक-एक किसान शामिल हैं।