पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह याद िकए गए बाबा तिलका मांझी, हुए कई कार्यक्रम

जगह-जगह याद िकए गए बाबा तिलका मांझी, हुए कई कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दामपाड़ाके गंधनिया स्थित हाट मैदान में बुधवार को दामपाड़ा क्षेत्रीय कमेटी द्वारा बाबा तिलका माझी का 240वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामदास सोरेन मौजूद थे।

मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को उसकी क्षमता दर्शा दिया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पार्टी के नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके अहंकार का नाश किया है। बहुत ही शर्म की बात है कि असम में बसे झारखंड के आदिवासियों को अब तक प्रताड़ित किया जा रहा है। भारत सरकार को ठोस नीति बनाकर इस पर रोक लगानी चाहिए। कार्यक्रम में शामिल गंधनिया निवासी वृद्धा रानी महतो को श्री सोरेन ने सम्मानित किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम मंगल टुडू, द्वितीय सुखलाल सोरेन, महिला प्रथम डुमनी टुडू, सुमित्रा मार्डी, हंडी फोड़ सरोजनी सोरेन, बासू सोरेन, चप्पल पहचानो में लक्ष्मी मार्डी, कापरा मुर्मू को श्री सोरेन ने पुरस्कृत किया। मौके पर सूर्य सिंह बेसरा, कमेटी के दासमत सोरेन, काजल डॉन, सुनील मुर्मू, कालीपद मानकी, रायसेन सोरेन, भरत मुर्मू, जगदीश भकत, आरपी शर्मा, रामदास हांसदा, दिलीप मन्ना, नरसिंह टुडू, बाघराय मार्डी, सुशीला टुडू, सुखलाल हांसदा, शांखो मुर्मू, बहादुर सोरेन आदि मौजूद थे।

घाटशिला

गंधनियामें आयोजित तिलका माझी जयंती कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते पूर्व विधायक रामदास सोरेन।

चाकुलिया : चाकुलिया।प्रखंड के विभिन्न भागों में बाबा तिलका माझी की जन्म जयंती मनाई गई। जामुआ पंचायत के माचाडीहा गांव में झामुमो नेताओं ने बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिस सदस्य सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनाराम हांसदा, उपाध्यक्ष त्रिलोचन राणा, पंसस अमल माहली, राम बेसरा समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, माटियाबांधी गांव में भी जयंती मनाई गई।

श्यामसुंदरपुर : श्यामसुंदरपुर।बाबा तिलका मांझी उथनाव सावता की ओर से आयोजित 265 वीं तिलका मांझी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मांझी परगना महाल के राम चंद्र मुर्मू तथा कृष्णा हांसदा आमंत्रित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में असम में आदिवासियों के संहार में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। सभा का संचालन सनत टुडू ने किया। स्वागत भाषण मोहन चंद्र बास्के ने दिया। खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन पिताजुड़ी के मांझी दासमात मांडी ने किया। प्रतियोगिता में पानो मार्डी, लक्ष्मी रानी हांसदा, सकिना मांडी समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बहरागोड़ा : बहरागाेड़ा।झरिया मोड़ के पास तिलका मांझी चौक पर तिलका मांझी का 265 वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वहां पूजा पाठ किया गया। पुजारी जीताराई सोरेन ने पूजा की। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुरू चरण मांडी के अलावे अनेक संथाल समुउाय के लोग उपस्थित थे।

डुमरिया: छोलागोड़ाचौक पर बाबा तिलका की जयंती मनाई गई पुजारी सुराई बास्के ने पारंपरिक पूजा अर्चना की मौके पर महिलाओं के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मौके पर रवि बेसरा, ब्रजमोहन आदि उपस्थित थे