पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समिति ने किया पौधरोपण

महिला समिति ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया. प्रखंडके सुनसुनिया गांव स्थित दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में मारवाड़ी महिला समित की चाकुलिया शाखा की ओर से शनिवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्यों ने विद्यालय के आचार्यों विद्यार्थियों के सहयोग से दर्जनों पौधे विद्यालय परिसर उसके समीप की सड़को के किनारे लगाए। इसके पश्चात विद्यार्थियों के बीच टॉफी का भी वितरण किया गया। समित सलाहकार सरोज रूंगटा ने बताया कि विद्यालय परिसर में छायादार पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर राजश्री रूंगटा, समिति अध्यक्ष रीता लोधा, सचिव पुष्पलता रूंगटा, बबीता रूंगटा, प्रधानाचार्य काली दास हांसदा, पुरुषोत्तम बेरा, नित्यानंद नायक, समीर महतो, प्रबंधन समित सचिव दिलीप कुमार महतो, भूदेव महतो, विजय महताे आदि उपस्थित थे।